📍 India | Loading date & time... | ⬇️APP
🚨 Breaking News: Stay tuned for live updates on the latest national developments! 🚨 ×
PRESS POST INDIA Logo
Advertisement
Indian Press National News Station Live TV Politics Economy Sports Entertainment Tech Health Cricket
Advertisement
Ad

Pushpa 2 Box Office Collection: फायर नहीं ये तो वाइल्ड फायर है, दो दिन में टूटे कलेक्शन के सारे रिकाॅर्ड ddnewsportal.com

7 months ago 15
Advertisement

Pushpa 2 Box Office Collection: फायर नहीं ये तो वाइल्ड फायर है, दो दिन में टूटे कलेक्शन के सारे रिकाॅर्ड 

पुष्पा फिल्म में एक डायलाॅग सुपर हिट हुआ था कि पुष्पा को फ्लॉवर समझ लिया क्या, फ्लॉवर नहीं फायर है। अब पुष्पा 2 आई तो रिलीज के दो दिन में ही बाॅक्स ऑफिस के सारे रिकाॅर्ड ध्वस्त हो गए। इसमे एक डायलॉग फिर ट्रेंड कर रहा है कि पुष्पा फायर नहीं वाइल्ड फायर है। 
अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2' देश-विदेश में आग लगा रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस मूवी ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही पता चल गया था कि पहले दिन 'पुष्पा 2' कुछ न कुछ कमाल करेगी, और पहले दिन यही हुआ। इस फिल्म ने पहले दिन भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 175 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं इसकी पहले दिन की वर्ल्डवाइड कमाई 294 करोड़ रुपये थी. अब फिल्म के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का आंकड़ा भी सामने आ गया है।

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले शुक्रवार को 'पुष्पा 2' की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। फिर भी इस फिल्म ने अच्छी रफ्तार बनाई हुई है। दूसरे दिन भारत में 'पुष्पा 2' ने 90 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ पिक्चर का दो दिन का टोटल कलेक्शन 265 करोड़ नेट तक पहुंच गया है। फिल्म के तेलुगू वर्जन को हिंदी ने पीछे छोड़ दिया है। तेलुगू वर्जन की कमाई 27.1 करोड़ रुपये हुई है, तो वहीं हिंदी में 56.9 करोड़ रुपये की कमाई की गई है।


इसके तमिल वर्जन ने 5.5 करोड़ रुपये, मलयालम वर्जन ने 1.9 करोड़ रुपये और कन्नड़ वर्जन ने 60 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म के हिंदी वर्जन का टोटल कलेक्शन इस वक्त 125.3 करोड़ रुपये और तेलुगू वर्जन 118.05 करोड़ रुपये है। इसी के साथ इसने फिल्म 'पुष्पा' के हिंदी वर्जन के दो दिन के कलेक्शन को क्रॉस कर दिया है। 'पुष्पा' का हिंदी कलेक्शन 108 करोड़ रुपये था। 
ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली है। इस हिसाब से 'पुष्पा 2', दो दिन में इतनी बड़ी कमाई करने वाली पहली इंडियन फिल्म बन गई है। साथ ही अपने पहले फ्राइडे में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली 'पुष्पा 2' पहली हिंदी फिल्म बन गई है।

■ इन शहरों में देखे जा रहे ज्यादा शो: 

दूसरे दिन 'पुष्पा 2' को दूसरे दिन 53 परसेंट ऑक्यूपेंसी तेलुगू वर्जन के लिए थी। इसके नाइट शो ज्यादा पॉपुलर रहे। हैदराबाद और बेंगलुरू में इसके सबसे ज्यादा शोज देखे गए। वहीं हिंदी वर्जन की ऑक्यूपेंसी शुक्रवार को 51.65 परसेंट थी। मुंबई इस फिल्म के लिए स्ट्रॉन्ग मार्केट साबित हो रहा है। शहर में इसकी ऑक्यूपेंसी 59.50 परसेंट है। तो वहीं दिल्ली एनसीआर में 50.25 परसेंट ऑक्यूपेंसी इस फिल्म की रही।
डायरेक्टर सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा 2: द रूल' में अल्लू अर्जुन ने फायर परफॉरमेंस दी है। इसमें उनके साथ फहद फाजिल, रश्मिका मंदाना और जगपति बाबू जैसे सितारों ने काम किया है। ये साल 2021 में आई फिल्म 'पुष्पा' का सीक्वल है। इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को उनका पहला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। 'पुष्पा', साल 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

Read Entire Article